झारखंड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की तारीख बढ़ी, 25 मई तक करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की तारीख बढ़ा दी है. अब 25 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं. पहले 15 मई तक ही निर्धारित था. उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए 30 मई को चयन परीक्षा का आयोजन होगा.

विज्ञापन

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों (School Of Excellence) में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए नामांकन की तारीख बढ़ा दी गयी है. पहले दो मई से 15 मई, 2023 ही निर्धारत थी. लेकिन, लोगों की मांग पर नामांकन की तारीख 25 मई, 2023 तक बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

30 मई को चयन परीक्षा

एडमिशन की तारीख बढ़ने के साथ ही अब नामांकन प्रपत्र की स्क्रूटनी 26 और 27 मई तक की जाएगी. वहीं, नामांकन के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 30 मई को होगा. सात जून को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन और 12 जून तक मेरिट लिस्ट के अनुरूप छात्रों का एडमिशन होगा.

25 मई तक जमा करें आवेदन

बता दें कि 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए राज्य भर से हजारों आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं, लोगों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आवदेन जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है. अब इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन के लिए 25 मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

Also Read: Photos: झारखंड में जल्द होगी 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा

यहां से करें आवेदन फाॅर्म डाउनलोड

बताया गया कि विस्तृत दिशा-निदेश को जेईपीसी के वेबसाईट पर अपलोड किया गया है जिसे jepc.jharkhand.gov.in पर देखा जा सकता है. यहां से अभ्यर्थी नामांकन के लिए दिशा-निदेश एवं नामांकन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

उत्कृष्ट विद्यालयों में कस्तूरबा और मॉडल विद्यालय शामिल

बता दें कि 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में 24 कस्तूरबा विद्यालय और सात मॉडल विद्यालय शामिल है. राज्य के कुल 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में से 48 विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. इसके अलावा 27 विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक, चार विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक और एक विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई होती है. इनमें से 48 विद्यालय में कक्षा छह में व 27 में कक्षा नौवीं में नामांकन लिया जायेगा, जबकि पांच विद्यालय में कक्षा एक में नामांकन शुरू होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola