झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बढ़ायी गयी सीटें, नये कोर्स भी जुड़े, इस ब्रांच की डिमांड है सबसे अधिक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2023 8:42 AM

विज्ञापन

झारखंड के ज्यादातर कॉलेजों ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएस) की मांग को देखते हुए सीटें बढ़ायी गयी हैं. इससे सीएस इंजीनियरिंग में 163 सीटें बढ़ गयी हैं.

विज्ञापन

अभिषेक रॉय, रांची:

जेसीइसीइबी ने राज्य के 16 इंजीनियरिंग कॉलेजों का सीट मैट्रिक्स जारी किया है. इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 598 सीटें बढ़ायी गयी हैं और इनको एआइसीटीइ से मान्यता भी मिल गयी है. जेइइ मेन के रिजल्ट पर राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में काउंसेलिंग प्रक्रिया से कुल 5496 सीटों पर विद्यार्थियों का नामांकन होगा. वहीं बीते वर्ष 4898 सीट पर नामांकन हुआ था. सत्र 2023-24 में राज्य के कई इंजीनियरिंग कॉलजों में न्यू एज इंजीनियरिंग कोर्स को जोड़ा गया है.

इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डाटा साइंस), साइबर सिक्यूरिटी और फैशन टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स शामिल किये गये हैं. वहीं, राज्य के ज्यादातर कॉलेजों ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएस) की मांग को देखते हुए सीटें बढ़ायी गयी हैं. इससे सीएस इंजीनियरिंग में 163 सीटें बढ़ गयी हैं. इससे अब राज्य भर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीएस की कुल 1340 सीटें हो गयी हैं.

कॉलजों में बढ़ी सीटें, तो कोर्स भी जुड़े :

राज्य में पीपीपी मोड पर संचालित दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में राज्य कोटा (75% सीट) के तहत सीएस में 68 सीटें (कुल 135) और सिविल इंजीनियरिंग में 45 सीटें (कुल 90) बढ़ायी गयी हैं. रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में सीएस की 45 सीटें (कुल 135) बढ़ी हैं. आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में सीएस की 50 सीटें (कुल 150) बढ़ी हैं.

इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस बोकारो में सत्र 2023-24 से तीन नये कोर्स सीएस डाटा साइंस (60 सीट), साइबर सिक्यूरिटी (30 सीट) और फैशन टेक्नोलॉजी (30 सीट) की पढ़ाई होगी. वहीं, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची में सीएस साइबर सिक्यूरिटी (30 सीट) कोर्स को जोड़ा गया है.

पीपीपी मोड संचालित तीन कॉलेजों में 487 फ्री सीट

राज्य में पीपीपी मोड पर संचालित तीन कॉलेज – दुमका, चाईबासा और रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में 487 सीटें फ्री सीट के तौर पर तय हैं. इन पर संस्थान मैनेजमेंट कोटा के तहत नामांकन पूरा कर सकेगी. ऐसे में दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज की 21% (95), चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज की 53% (224) और रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की 35.20% (168) सीटों को फ्री सीट रखा गया है.

किस कॉलेज में कितनी सीटें

बीआइटी सिंदरी 680

सीआइटी टाटीसिलवे रांची 390

निलय एजुकेशनल ट्रस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन रांची 288

आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची 240

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज पलामू 300

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी हजारीबाग 210

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज 450 (राज्य कोटा सीट 338)

चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज 420 (राज्य कोटा सीट 315)

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज 480 (राज्य कोटा सीट 360)

गुरुगोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस बोकारो 360

बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी जमशेदपुर 157

केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट धनबाद 420

आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर 360

डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पलामू 180

मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जमशेदपुर 225

रामगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोडरमा 336

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola