हाथी ने महिला को चपेट में लिया, घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सिल्ली की घटना
विज्ञापन
सिल्ली. प्रखंड के लोटा पंचायत अंतर्गत भंडरा गांव निवासी धनेश्वरी देवी को बीती रात जंगली हाथी ने चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गयी. प्रभारी वनपाल जेपी साहू ने घायल महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल भेजा. बताया जाता है कि हाथियों की संख्या तीन थी. रात करीब तीन बजे महिला घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान सामने अचानक हाथी आ गया और महिला को चपेट में ले लिया. वनपाल ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा राशि का भुगतान होगा. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन