बारिश के कारण ब्रांबे फीडर से तीन घंटे गुल रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

विभाग के अधिकारी ने कहा कि डीएवी आलोक के समीप ठनका गिरने से तार टूट जाने की वजह से बिजली गुल हो गयी.

विज्ञापन

रांची. राजधानी में गुरुवार की शाम हुई बारिश के कारण 33 केवी ब्रांबे फीडर से शाम सात बजे बिजली गुल हो गयी. इस कारण नगड़ी व नयासराय सहित अन्य संबंधित इलाके में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही. विभाग के अधिकारी ने कहा कि डीएवी आलोक के समीप ठनका गिरने से तार टूट जाने की वजह से बिजली गुल हो गयी. इधर, बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही. उधर, राजधानी के कई इलाकों में बुधवार की रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान रहे. विभाग के महाप्रबंधक ने कहा कि गुरुवार को बारिश के बावजूद ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य रही. वहीं, कुछ इलाकों में पेड़ों की छंटाई किये जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद की गयी थी. उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेड़ों की छंटाई को लेकर अधिक देर तक बिजली बंद नहीं करें. यदि लंबे समय के लिए बिजली बंद करनी है, तो इसकी सूचना पहले अखबारों में दें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola