आठ दुकानें तोड़ी गयीं, चार फूड काउंटर जब्त
Birsa Munda
कचहरी चौक से शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
रांची. नगर निगम की टीम ने बुधवार को कचहरी चौक से शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे बांस-बल्ली लगाकर अवैध रूप से बनायी गयीं आठ दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया. वहीं, सड़क किनारे लगे चार फूड काउंटर को जब्त किया गया. इधर, अभियान की सूचना मिलते ही अधिकतर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सड़क से हटा ली. हालांकि, निगम की टीम के जाते ही फिर से दुकानें सज गयीं. नगर निगम के इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को थाना से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल रहा है. यही कारण है कि अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से दुकानें लग जा रही हैं. बरियातू रोड, दीपाटोली व अरगोड़ा चौक के समीप अतिक्रमण हटाये जाने के बाद फिर से सड़कों पर दुकानें लगने लगी हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए