शिक्ष मंत्री जगरनाथ महतो ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से कहा- राशि नहीं मिली तो बंद हो जायेगा एमडीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2022 10:42 AM

विज्ञापन

शिक्ष मंत्री जगरनाथ महतो ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा अभियान के लिए केंद्र से चार माह की राशि नहीं मिली है. इससे मध्याह्न भोजन संचालन में परेशानी हो रही है. अगर जल्द राशि नहीं दी गयी, तो मध्याह्न भोजन बंद हो जायेगा.

विज्ञापन

Jharkhand News: वित्तीय वर्ष 2022-23 में मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा अभियान के लिए केंद्र से चार माह की राशि नहीं मिली है. इससे मध्याह्न भोजन संचालन में परेशानी हो रही है. अगर जल्द राशि नहीं दी गयी, तो मध्याह्न भोजन बंद हो जायेगा. यह बात राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से कही. गिरिडीह के बगोदर में कार्यक्रम के दौरान जगरनाथ महतो ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री से बात की.

केंद्रीय मंत्री ने भी दिखायी गंभीरता

राज्य को राशि नहीं मिलने के मामले को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने गंभीरता से लिया. उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों से मामले में पूरी जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को फोन किया. उन्होंने जगरनाथ महतो को बताया कि एक सप्ताह में राज्य को राशि उपलब्ध करा दी जायेगी. बजट की 75% राशि उपलब्ध करा दी जायेगी.

Also Read: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना, कहा- दोनों सीटों पर बहुत जल्द होंगे चुनाव

केंद्र सरकार देती है 60% राशि

मध्याह्न भोजन व समग्र शिक्षा अभियान के लिए 60 % राशि केंद्र सरकार व 40% राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाती है. केंद्र सरकार द्वारा राशि देने के बाद भी राज्य सरकार अपने हिस्से की राशि देती है. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मध्याह्न भोजन का 630 करोड़ व समग्र शिक्षा अभियान का लगभग 2300 करोड़ का बजट स्वीकृत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola