झारखंड: मिथिलेश कुमार सिंह को ईडी का समन, 10 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया

Updated:
विज्ञापन

मिथिलेश कुमार सिंह पत्थर कारोबारी भगवान भगत व टिंकल भगत समेत अन्य का करीबी बताया जा रहा है. इस पर पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा का केस मैनेज करने का आरोप है.

विज्ञापन

रांची: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मिथिलेश कुमार सिंह को समन जारी किया है. उसे 10 जुलाई को पूछताछ के लिए ईडी के रांची ऑफिस में बुलाया गया है. ईडी के अफसर उससे पूछताछ करेंगे. मिथिलेश कुमार सिंह पत्थर कारोबारी भगवान भगत व टिंकल भगत समेत अन्य का करीबी बताया जा रहा है. इस पर पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा का केस मैनेज करने का आरोप है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रिमांड पर लेकर कृष्णा साहा से पूछताछ कर रहे ईडी के अफसर

अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को प्रवर्तन निदेशालय ने 5 जुलाई को पूछताछ करने के बाद अरेस्ट कर लिया था. इसके बाद उसे पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था. ईडी ने अदालत से सात दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने पांच दिनों की रिमांड दी थी. ईडी के अधिकारी फिलहाल कृष्णा साहा से पूछताछ कर रहे हैं. आपको बता दें कि कृष्णा साहा पर अवैध खनन करने समेत 19 करोड़ रुपये अवैध तरीके से अर्जित करने का आरोप है. इसके साथ ही पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश का सहयोग करने का भी आरोप है.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: मिथिलेश कुमार सिंह को ईडी का समन, 10 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया

पूछताछ के बाद ईडी ने कृष्णा साहा को किया था अरेस्ट

30 जून 2023 को साहिबगंज के चपांडे पहाड़ पर अवैध खनन के दौरान दो मजदूरों की मौत मामले की ईडी ने प्रारंभिक जांच की थी. इसके बाद ईडी ने कृष्णा साहा को समन भेजकर पांच जुलाई को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था. पांच जुलाई को कृष्णा साहा 11 बजे की जगह 09:30 बजे ही ईडी कार्यालय पहुंच गया था. दिनभर की पूछताछ के बाद रात को ईडी ने कृष्णा साहा को गिरफ्तार कर लिया था.

Also Read: स्विट्जरलैंड फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगी पलामू की हसीन वादियां, झारखंड के रंगकर्मी सैकत चटर्जी भी दिखेंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola