ePaper

PHOTOS: शराब घोटाला में ईडी की बड़ी कार्रवाई, झारखंड में 32 ठिकानों पर रेड

Updated at : 23 Aug 2023 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: शराब घोटाला में ईडी की बड़ी कार्रवाई, झारखंड में 32 ठिकानों पर रेड

झारखंड में शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ 32 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की टीम झारखंड के वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर उरांव के यहां भी पहुंची थी. योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है. तस्वीरों में देखें ईडी रेड से जुड़े अपडेट.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के कई जिलों में बुधवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी. प्रदेश के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के घर भी केंद्रीय एजेंसी की टीम ने रेड की.

undefined

रांची, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा समेत झारखंड में 32 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी. जिन लोगों के यहां रेड हुई है, उनमें झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे और नेक्सजेन के विनय सिंह भी शामिल हैं.

undefined

गिरिडीह से मिली खबर के मुताबिक, बीजेपी के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के घर ईडी ने छापेमारी की. सुबह-सुबह तीन इनोवा समेत चार वाहन में टीम पहुंची और छापे की कार्रवाई शुरू की. निर्भय शाहाबादी के भतीजे नीरज कुमार शाहाबादी शराब का कारोबार करते हैं.

Also Read: रांची में प्रदीप यादव का घर सील, दुमका में मिले 60 लाख कैश, कांग्रेस विधायक समेत 7 के 13 ठिकानों पर ईडी की रेड
undefined

राजधानी रांची में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ रामेश्वर उरांव के आवास के बाहर सुबह से ही फोर्स तैनात कर दी गयी. झारखंड के बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर रेड हुई है.

undefined

योगेंद्र तिवारी के दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक स्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल व कुम्हारपाड़ा में रहने वाले उनके सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर समेत पांच ठिकानों पर रेड हुई है.

undefined

धनबाद के ग्रेवाल कॉलोनी के बेकारबांध में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की. बेकारबांध में संतोष मंडल और एक अन्य के यहां ईडी की टीम ने जांच अभियान चलाया. दोनों व्यक्ति शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से जुड़े हैं.

undefined

बाबा नगरी देवघर में भी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय और पंडित बीएन झा पथ स्थित अभिषेक आनंद झा के आवास पर भी रेड चल रही है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola