ePaper

झारखंड सहित 18 जगह ईडी की छापेमारी, आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल केे घर की ली गयी तलाशी

Updated at : 06 May 2022 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सहित 18 जगह ईडी की छापेमारी, आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल केे घर की ली गयी तलाशी

ED raid in jharkhand : झारखंड की राजधानी रांची में स्‍थित पल्‍स हॉस्पिटल के अलावा पंचवटी रेसीडेंट, कांके रोड, चांदनी चौक, हरिओम टावर में भी ईडी की छापेमारी जारी है. रांची में झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल (Pooja Singhal) के ठिकानों पर भी ईडी की टीम पहुंची.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate-ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड सहित 18 जगह पर छापेमारी कर रही है. ईडी की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है. रांची में झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल (Pooja Singhal) के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है.

undefined

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने झारखंड, बिहार, राजस्थान हरियाणा और एनसीआर के 18 जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. झारखंड की बात करें तो राजधानी रांची के पल्‍स हॉस्‍पीटल ईडी की टीम पहुंची है. हॉस्पिटल के अंदर केवल स्‍टाफ को ही इंट्री दी जा रही है.

undefined
झारखंड में कहां-कहां छापेमारी

जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची में स्‍थित पल्‍स हॉस्पिटल के अलावा पंचवटी रेसिडेंसी, कांके रोड, चांदनी चौक, हरिओम टावर में भी ईडी की छापेमारी जारी है. धनबाद के धनसार और सरायढेला में भी ईडी की छापेमारी जारी है. प्रभात खबर संवाददाता ने जानकारी दी कि ईडी के अधिकारी बंगाल नंबर की गाड़ी से पहुंचे और कार्रवाई शुरू की. धनबाद के देव प्रभा, धनसार इंजीनियरिंग (डेको), हील टॉप हाइराइज , जीटीएस ट्रांसपोर्ट, संजय उद्योग, नवीन तुलस्यान समेत कुल नौ कंपनियों के कार्यालयों पर छापामारी जारी है. एक-एक कार्यालयों में तीन से चार गाड़ियों से टीम पहुंची है. स्थानीय पुलिस को भी रेड में रखा गया है.

Also Read: माइनिंग लीज मामला: CM हेमंत सोरेन को 10 तक देना है जवाब, उससे पहले स्पीकर बाबूलाल पर ले सकते हैं फैसला ईडी अधिकारी ने दी जानकारी

एक अधिकारी ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खनन मामले में झारखंड और अन्य राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी अधिकारी ने बताया कि झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 18 परिसरों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी एवं झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल के परिसर की भी तलाशी की जा रही है. यह मामला झारखंड के कनिष्ठ अभियंता राम बिनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ 2020 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पीएमएलए के तहत दर्ज मामले से जुड़ा है.

18 करोड़ रुपये के सरकारी धन का गबन करने” का आरोप

केंद्रीय एजेंसी ने कुछ साल पहले झारखंड सतर्कता ब्यूरो द्वारा सिन्हा के खिलाफ दर्ज की गई 16 प्राथमिकी और आरोपपत्रों का संज्ञान लिया था. इनमें सिन्हा पर ‘‘अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने, जालसाजी और धन की हेराफेरी के जरिये 18 करोड़ रुपये के सरकारी धन का गबन करने” का आरोप लगाया गया था.

पूजा सिंघल और व्यवसायी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) और व्यवसायी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की है. न्‍यूज एजेंसी ने पूजा सिंघल के घर की तस्‍वीर भी शेयर की है.

undefined
निशिकांत दूबे ने किया ट्वीट

इधर भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने छापेमारी को लेकर झारखंड सरकार पर जोरदार हमला किया है. झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दूबे ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि झारखंड सरकार यानि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नाक की बाल पूजा सिंघल जी,जिन्होंने मुख्यमंत्री,भाई,गुर्गों व दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया ,आख़िर उनके यहां ED का छापा 20 जगह पर चल रहा है, यह छापा रांची,दिल्ली,राजस्थान,मुम्बई में जारी है.

undefined

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन