रांची दुर्गा पूजा 2023 : बेहद खास होने वाली है पंडाल की कलाकृतियां, गुलाबी और नीले रंग बढ़ाएगी खूबसूरती

Updated:
विज्ञापन

Ashadha Gupt Navratri 2025

पंडाल और प्रतिमा का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगर कर रहे हैं. इस वर्ष आयोजन पर करीब सात लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. मुख्य संयोजक संजय सिंह ने बताया कि पंडाल के आस-पास में आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी

विज्ञापन

श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब इस वर्ष काल्पनिक मंदिर के स्वरूप के पंडाल का निर्माण करा रही है. गुलाबी और नीले रंग की खूबसूरती दिखेगी. पंडाल के ऊपर खूबसूरत कलाकृतियां बनायी जायेंगी. यहां 97 वर्षों से नवरात्र में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. पंडाल की ऊंचाई 45 फीट और 35 फीट लंबी होगी. माता की प्रतिमा 13 फीट ऊंची होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

यहां अन्य देवी-देवताओं की भी आकर्षक प्रतिमाएं बनायी जा रही हैं. पंडाल और प्रतिमा का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगर कर रहे हैं. इस वर्ष आयोजन पर करीब सात लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. मुख्य संयोजक संजय सिंह ने बताया कि पंडाल के आस-पास में आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. पंडाल के आसपास कई तोरणद्वार बनाये जायेंगे. यहां पूजा के अलावा हर शनिवार को भी भोग लगाया जाता है.

इसके अलावा समिति सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है. यह है कमेटी : मुख्य संरक्षक : किशोर साहू, रमेश सिंह. वरिष्ठ संरक्षक : कुमार राजा, उदय साहू, रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारीक, राजकुमार गुप्ता, दीपू सिंह, राजेश साहू. संरक्षक : वरुण साहू, विशाल कृष्णा. अध्यक्ष : उमंग सुल्तानिया. महामंत्री : मनीष सेठी. कार्यकारिणी अध्यक्ष : राहुल सिंह. आयोजक : संजय सिंह (लल्लू सिंह), गणेश सिंह, सूरज वर्मा, भोलू सिंह, बंटी वर्मा, करण सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक, नमन भारतीय.

इस वर्ष का बजट

पंडाल 2.25 लाख

प्रतिमा 1.51 लाख

लाइट 1.51 लाख

भोग 90 हजार

पूजा खर्च 40 हजार

किस वर्ष कितना खर्च

वर्ष 2022 6.5 लाख

वर्ष 2021 03 लाख

वर्ष 2020 2.5 लाख

वर्ष 2019 05 लाख

वर्ष 2018 4.5 लाख

सप्तमी को खुलेगा पट

मां का पट सप्तमी को खुलेगा. हर दिन खिचड़ी और खीर भोग का वितरण किया जायेगा, तो विजयादशमी तक होगा. लाइन टैंक तालाब में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola