ePaper

Durga Puja 2022: सीएम Hemant Soren ने रांची दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल को क्या दिया भरोसा

Updated at : 23 Sep 2022 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja 2022: सीएम Hemant Soren ने रांची दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल को क्या दिया भरोसा

Durga Puja 2022: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रांची जिला श्री दुर्गा पूजा समिति, महानगर दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा पूजा महासमिति-युवा दस्ता एवं रांची ग्रामीण श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. सीएम ने इन्हें आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्थाएं दी जाएंगी.

विज्ञापन
undefined

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सुरक्षा के साथ बिजली, पानी एवं साफ सफाई को लेकर प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. रांची जिला दुर्गा पूजा समिति और महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण और मां का दर्शन व आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया.

undefined

सीएम ने कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार पूरे उल्लास, उमंग और धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का त्योहार मनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. अब और आकर्षक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं. हर व्यक्ति और हर तबका इन त्योहारों का पूरा आनंद ले. शांति एवं सद्भाव का माहौल बना रहे और पर्व का समापन अच्छे से हो जाए.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि यूं तो कोरोना महामारी अब कमजोर हो चुका है. कोविड-19 संक्रमण के इक्के-दुक्के मामले ही सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी भी हमें सावधानी बरतने की जरूरत है. आप सरकार की ओर से जो भी दिशा निर्देश दिए जाएं, उसका पालन करें. यही आपसे आग्रह है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यूं तो हर वर्ष दुर्गा पूजा में प्रशासन को विभिन्न पूजा समितियों का पूरा सहयोग मिलता रहा है. इस वर्ष भी आप सभी से इसी तरह की सहयोग की उम्मीद है. आपके सहयोग से निश्चित तौर पर इस बार का दुर्गा पूजा का त्योहार एक अलग मिसाल पेश करेगा.

undefined

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूजा समितियों के वॉलिंटियर से सतर्क रहने और पूरे पूजा के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा. रांची जिला दुर्गा पूजा समिति और महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण और मां का दर्शन व आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने मौके पर मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. उन्होंने मुख्यमंत्री को पर्व के दौरान प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

undefined

इस मौके पर रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक के अलावा रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मुनचुन राय, मुख्य संयोजक अशोक पुरोहित, संरक्षक राजेंद्र सिंह और पंकज साहू, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, महामंत्री कुंदन सिंह, रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सह संयोजक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय, उप संयोजक रामधन बर्मन, सह संयोजक अर्जुन उरांव और संजय मिनोचा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू और राज किशोर प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, महामंत्री रविंद्र वर्मा, रांची ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी और महामंत्री वीरेंद्र साहू के अलावा दुर्गा पूजा महासमिति युवा दस्ता के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा, अध्यक्ष राजेश गुप्ता और सचिव राहुल सिन्हा मौजूद थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola