DSPMU के 3200 विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, दीक्षांत की तारीख बदली; अब 24 सितंबर को समारोह

Updated:
विज्ञापन

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय

DSPMU का तीसरा दीक्षांत समारोह अब 24 सितंबर को होगा. छात्र अब 4 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 130 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) का तीसरा दीक्षांत समारोह अब 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया जायेगा. पूर्व में समारोह की तिथि 26 सितंबर निर्धारित थी, लेकिन राज्यपाल सह कुलाधिपति के रांची में उपलब्ध नहीं रहने के कारण तिथि में बदलाव किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गयी है. अब विद्यार्थी 4 सितंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. पूर्व में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित थी.

130 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह में मुख्य रूप से स्नातक सत्र 2022-25, स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 और 2024-26 तथा बीएड सत्र 2023-25 और 2024-26 के विद्यार्थी शामिल होंगे. इसके अलावा 31 अगस्त 2026 तक पीएचडी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी समारोह में शामिल हो सकेंगे.

समारोह में विश्वविद्यालय के 130 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा. वहीं, दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अब तक करीब 3200 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

यह भी पढ़ें: अब नीड बेस्ड शिक्षक भी बनेंगे PhD के को-गाइड, RU के फैसले का JAPCA ने किया स्वागत

रांची विवि समेत अन्य विश्वविद्यालयों में भी दीक्षांत समारोह

राज्य में सितंबर-अक्तूबर के दौरान कई विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित किये जा रहे हैं. 9 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय में, 28 सितंबर को झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और 5 अक्तूबर को झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा.

DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन मोरहाबादी स्थित रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में किये जाने की संभावना है. विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रहा है.

यह भी पढ़ें: RU ने बदला Executive MBA सेमेस्टर-2 का परीक्षा केंद्र, अब डोरंडा कॉलेज में होगी परीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola