झारखंड के वीर शहीद और आंदोलनकारियों का सपना हुआ साकार, CM हेमंत बोले- आज का दिन ऐतिहासिक, देखें Pics

Updated:
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को 1931 का खतियान आधारित स्थानीय नीति और एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के आरक्षण विधेयक को पारित हुआ. इस बिल के सदन से पारित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे ऐतिहासिक बताया. वहीं, राज्य में जश्न का माहौल शुरू हो गया.

विज्ञापन
undefined
स्थानीय नीति और आरक्षण विधेयक के पारित होने का गवाह बना सदन

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से स्थानीय नीति और आरक्षण विधेयक के पारित होने पर सीएम ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. यह सदन उसका गवाह बना है. 1932 को लेकर कितने लोग शहीद हो गए. इतनी लंबी लड़ाई चली उसको इस राज्य के लोगों ने देखा है. आज (शुक्रवार) 1932 का खतियान इस राज्य को दिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा वर्तमान सरकार जो कहती है वो करती है. कहा कि हम विपक्ष की तरह जुमले नहीं पढ़ते. हम योजनाओं को धरातल पर उतारने में विश्वास करते हैं. कहा कि पिछले 20 साल से राज्य वासियों को सिर्फ सपने दिखाए गये और काम कुछ नहीं हुए. लेकिन, वर्तमान सरकार झारखंडियों की सरकार है. उनके सुख-दु:ख के साथ-साथ उनके विकास को सोचती है.

undefined
झारखंड विधानसभा में गरजे हेमंत सोरेन

झारखंड की हेमंत सरकार ने 11 नवंबर, 2022 को विधानसभा की विशेष सत्र आहूत की थी. इसी के तहत शुक्रवार को सदन शुरू होते ही 1931 के खतियान आधारित स्थानीय नीति और आरक्षण विधेयक पर चर्चा शुरू हुई. सदन में सीएम हेमंत सोरेन ने स्थानीय नीति से राज्य वासियों को होने वाले लाभ के ब���रे में बताया. वहीं, विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा.

undefined
राज्य में जश्न का माहौल

सदन से स्थानीय नीति और आरक्षण विधेयक के पारित होने पर राज्य में जश्न का माहौल है. इस मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने भी जश्न मनाया. विधानसभा के बाहर उनके समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे. सदन से बाहर निकलते ही शिक्षा मंत्री ने खुशी में मांदर बजाते दिखे. उन्होंने कहा कि राज्यवासियों का वर्षों का सपना आज साकार हुआ.

undefined
गढ़वा के घंटाघर चौक पर जश्न का माहौल

गढ़वा के घंटाघर चौक पर लोग जश्न मनाते दिखे. इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आज का दिन झारखंड के इतिहास में स्वर्णअक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लोगों की मांग हेमंत सरकार ने आज पूरा कर दिया. आज ऐतिहासिक दिन है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola