द्रौपदी मुर्मू ने JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन और CM हेमंत से की मुलाकात, अपने पक्ष में समर्थन की अपील की

Updated:
विज्ञापन

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड आयी. इस दौरान जहां NDA नेताओं संग बैठक की, वहीं JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन से भेंट कर समर्थन की अपील की. राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार की शाम JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान अपने पक्ष में समर्थन की अपील की. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल भी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

JMM से समर्थन देने की अपील

बताया गया कि आदिवासी उम्मीदवार होने के नाते द्रौपदी मुर्मू ने JMM शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से समर्थन की अपील की. बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में JMM की ओर से समर्थन की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है, लेकिन जिस तरह से द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन पर सीएम हेमंत सोरेन ने स्वागत करने संबंधी ट्वीट किया है. इससे राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा तेज हो गयी है कि झामुमो जल्द ही इसकी घोषणा करेगी.

शिबू सोरेन हैं अधिकृत

मालूम हो कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर JMM की ओर से समर्थन देने के मुद्दे पर पार्टी की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई है. पार्टी ने इसके लिए पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को अधिकृत किया है. इसी के तहत सोमवार को NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शिबू और हेमंत सोरेन से भेंट कर समर्थन की अपील की है.

Also Read: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नॉमिनेशन में सुदेश महतो हुए शामिल, जानें वोटों का गणित

NDA की बैठक में हुई शामिल

इससे पूर्व सोमवार को रांची आने पर द्रौपदी मुर्मू NDA की ओर से आयोजित बैठक में शामिल हुई. इस दौरान बीजेपी के सांसद- विधायक के अलावा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक डॉ लंबोदर महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी शामिल हुए. इस बैठक में द्रौपदी मुर्मू ने NDA के सभी नेताओं से समर्थन देने की अपील करने की अपील की. कहा कि झारखंड राज्यपाल के तौर पर जिस तरह से यहां के नेताओं का अपार स्नेह मिला, उसी तरह से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन दें.

16 जुलाई को विधायकों का होगा प्रशिक्षण

एनडीए सांसद-विधायकों को बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर होने वाले मतदान को लेकर भी जानकारी दी गयी. कहा गया कि एनडीए के सांसद दिल्ली में मतदान करेंगे. वहीं विधायक रांची में मतदान करेंगे. मतदान को लेकर विधायकों के लिए 16 जुलाई को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है. इसमें सभी विधायक मौजूद रहें. यह भी सुनिश्चित किया जाये कि एनडीए के सभी विधायकों का वोट करने पहुंचें.

शिबू-हेमंत ने किया स्वागत

द्रौपदी मुर्मू के सीएम आवास आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रीमती मुर्मू का झुककर अभिवादन किया. उन्हें बुके सौंपा. फिर शिबू सोरेन ने भी उन्हें बुके देकर स्वागत किया. लगभग 15 मिनट तक श्रीमती मुर्मू वहां रुकी. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, महाराष्ट्र की सांसद हिना गाविद भी थे. हिना गाविद ने भी शिबू सोरेन का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान सीएम श्री सोरेन ने श्रीमती मुर्मू को गेट तक छोड़ने भी आये.

Also Read: ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा पहुंचे लोहरदगा, बोले- विकास योजनाओं से वंचित नहीं रहे कोई योग्य लाभुक

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola