डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने नामांकन के लिए जारी किया कट ऑफ मार्क्स, जानें किस विषय का है कितना

Updated:
विज्ञापन

dr shyama prasad mukherjee university ug admission 2021 : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय स्नातक में नामांकन के लिएकट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया. 20 विषयों में नामांकन के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी.

विज्ञापन

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक में नामांकन के लिए कुछ विषयों के कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया. वहीं, जिन विषयों में कम आवेदन आये हैं, उनके सभी विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 विषयों में नामांकन के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी :

डीएसपीएमयू में स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. 20 विषयों में नामांकन की पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी गयी है. विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर लिस्ट देख सकते हैं. पहली लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों का नामांकन 21 से 28 अगस्त तक होगा. पहली प्रोविजनल लिस्ट में एंथ्रोपोलॉजी, बांग्ला, इकोनॉमिक्स, हो, खड़िया, खोरठा, कुरमाली, मैथ्स ए, मुंडारी, नागपुरी, पंच परगनिया, संथाली, सोशियोलॉजी, केमेस्ट्री, मैथ्स, अकाउंट, इनवाॅयरमेंटल साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी शामिल है.

जारी किये गये कट ऑफ मार्क्स (प्रतिशत में)

विषय ओपन इडब्ल्यूएस एसटी एससी बीसी वन बीसी टू

इकोनॉमिक्स 88 नहीं 82 76 84 86.80

इंग्लिश 92 60 88 80 87 86

हिंदी 92 नहीं 90 75 89 85

खोरठा 45.50 नहीं नहीं 58.40 47.02

कुडुख 69.40 55.80 60 58.60 54.40 55.80

नागपुरी 64.60 55.20 60.20 61.60 57.40 53.80

सोशियोलॉजी 67.40 50 52.80 48.80 46.60 50.20

केमेस्ट्री 90 63 78 82 88 85

मैथ्स 90 61 80 71 86 87

अकाउंट 79 51 55 46 74 72

बीबीए 81.80 45 60.20 60 78.20 82.20

सीए 79 51.54 57.80 58 76 73.80

आइटी 74 59.80 52.60 55.40 60 65

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola