रांची में इंश्योरेंस कंपनी के फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं डॉक्टर, पिता परेशान
Portrait an unknown male doctor holding a stethoscope behind
रिम्स के यूरोलॉजी विभाग में इलाज के दौरान 13 अगस्त को आनंद विश्वकर्मा की हो गयी थी मौत
रांची : रिम्स के यूरोलॉजी विभाग में इलाज के दौरान 13 अगस्त को आनंद विश्वकर्मा (28 वर्ष) की मौत हो गयी थी. अब उनके पिता वासुदेव विश्वकर्मा इंश्योरेंस के फॉर्म पर डॉक्टर से हस्ताक्षर कराने को लेकर परेशान हैं. वह रिम्स उपाधीक्षक कार्यालय और यूरोलॉजी विभाग का चक्कर लगाकर परेशान हैं, लेकिन डॉक्टर फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं.
आपके शहर में
वासुदेव विश्वकर्मा ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी के फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने के लिए यूरोलॉजी विभाग गये थे, लेकिन डॉक्टर ने मिलने से इनकार कर दिया. ज्ञात हो कि आनंद की मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. इसी को लेकर डॉक्टर नाराज हैं. इधर, पीआरआे डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को विभागाध्यक्ष से जानकारी ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए