Ranchi News: राजद में जिलावार सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त
Birsa Munda
Ranchi News : प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए जिलावार सदस्यता अभियान प्रभारी की नियुक्ति की है.
रांची. प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए जिलावार सदस्यता अभियान प्रभारी की नियुक्ति की है. इसके तहत कैलाश यादव व मनोज पांडेय को बोकारो, ईश्वरी महतो व मोहर सिंह यादव को चतरा, गिरेंद्र यादव व जावेद अख्तर को देवघर, ज्ञानेश्वर यादव व संतोष यादव को धनबाद, सुरेश अग्रवाल व मो जाहिद इकबाल को दुमका, जनार्दन कुमार व वीरेंद्र सिंह यादव को पूर्वी सिंहभूम, मदन पासवान व कमाल खान को गढ़वा, राजकुमार गुप्ता व भूतनाथ यादव को गिरिडीह का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया है.
गोड्डा और गुमला में भी नियुक्त किये गये प्रभारी
वहीं मदन यादव व अरुण कुमार को गोड्डा, प्रणय कुमार बबलू व संतोष प्रसाद को गुमला, शारदा देवी व भोली प्रसाद साहू को हजारीबाग, शत्रुघ्न यादव व उस्मान गनी को जामताड़ा, फैजुल हक व चंद्रशेखर भगत को खूंटी, डॉ मुर्तजा व डॉ मनोज कुमार को कोडरमा, जियाउद्दीन अंसारी व योगेंद्र यादव को लातेहार, अजय चंद्रवंशी व साहिल साहनी को लोहरदगा, सुनील कुमार व अशोक मांझी को पाकुड़, नरेश सिंह व सुरेश राम को पलामू, श्यामदास सिंह व रश्मि प्रकाश को रामगढ़, मंजू शाह व विक्रम यादव को रांची, संजय भारद्वाज व कृष्णा यादव को साहिबगंज, कमलदेव सिंह व राजेश यादव को सरायकेला-खरसावां, इंद्रदेव ठाकुर व दिनेश दांगी को सिमडेगा और श्रीराम यादव व देव प्रकाश देवता को पश्चिमी सिंहभूम का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया है.आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए