Ranchi news : दूसरे चरण के लिए मतदाता पर्ची का वितरण पूरा : के रविकुमार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 10:15 PM
Birsa Munda
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि राज्य में अब तक आदर्श अचार संहिता उल्लंघन के 83 केस दर्ज किये गये हैं. प्रत्याशी आचार संहिता का अनुपालन करें.
रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि राज्य की 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदाता पर्ची के वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. बच गयी मतदाता पर्चियों को आरओ ऑफिस में जमा कराया गया है. बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है, वहां भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के तहत छूट दी जा रही है. लेकिन, जिलों के बॉर्डर व चेकपोस्टों को एक्टिव रखा गया है. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक आदर्श अचार संहिता उल्लंघन के 83 केस दर्ज किये गये हैं. प्रत्याशी आचार संहिता का अनुपालन करें. अपने पोलिंग एजेंट व कार्यकर्ताओं को भी इसके प्रति सजग रखें. पहले चरण के चुनाव में प्रत्याशियों के चिह्न के अनधिकृत उपयोग से संबंधित कई शिकायतें मिली हैं. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों व उसके 200 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रतीक चिह्न का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है. मतदान के दिन प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट द्वारा प्रत्याशियों से संबंधित किसी भी प्रकार का पर्चा नहीं बांटना है. वोटर को पोलिंग एजेंट द्वारा सादे कागज पर केवल प्रत्याशी का सीरियल नंबर देने कि अनुमति है. प्रत्याशी का नाम या किसी प्रकार का चिह्न देना प्रतिबंधित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










