झारखंड के बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए रोटावायरस की मिलेगी नयी दवा, एक सप्ताह से बंद था टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन

अब से झारखंड के बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए रोटावायरस की नयी दवा का इस्तेमाल होगा. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी खेप जिला अस्पताल के सेंटरों में पहुंचा दी है. डायरिया के अधिकांश मामले रोटावायरस के कारण ही होते हैं

विज्ञापन

रांची: झारखंड के बच्चों को डायरिया (रोटावायरस) से बचाने के लिए नयी दवा का उपयोग होगा. नयी दवा तरल रूप में होगी, जिसके एक वायल से एक ही बच्चे को दवा दी जायेगी. इससे पहले रोटावायरस की दवा पाउडर में होती थी, जिसे तरल रूप में तैयार कर बच्चों को लगाया जाता था. वहीं, नयी दवा लिक्विड रूप में होगी, जिसे तैयार करने की जरूरत नहीं होगी. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी खेप जिला अस्पताल के सेंटरों में पहुंचा दी है. रांची में गुरुवार से टीकाकरण होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डायरिया के अधिकांश मामले रोटावायरस के कारण : शिशु चिकित्सक डॉ अनिताभ कुमार ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा डायरिया के मामले रोटावायरस के कारण होते हैं. इससे पांच साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा चपेट में आते हैं.

एक सप्ताह से बंद था इसका टीकाकरण :

राज्य में नयी दवा का उपयोग शुरू करने को लेकर एक सप्ताह से रोटावायरस का टीकाकरण नहीं हो रहा था. स्वास्थ्य विभाग का निर्देश है कि पहले से स्टॉक में रोटवायरस की जितनी पुरानी दवाएं उपलब्ध हैं, उनका उपयोग हो. स्टॉक खत्म होने के बाद नयी दवा का उपयोग किया जाये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola