Dhanteras 2022: झारखंड में इस दिन है धनतेरस, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन

Dhanteras 2022: राज्य में 22 अक्टूबर दिन शनिवार को धनतेरस मनाया जाएगा. इस दिन लोग शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल या अन्य वस्तुओं की खरीददारी करते हैं. कहा जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ सामान खरीदने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है. तो आइए जानते हैं कब है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त…

विज्ञापन

Dhanteras 2022: पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. पहले दिन धनतेरस मनाया जायेगा. जिसकी तैयारी शुरू हो गयी है. बाजार भी सज-धज कर तैयार है. कई लोगों ने भीड़ से बचने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है. पंडित कौशल कुमार मिश्रा ने कहा कि शनिवार शाम 4.33 बजे से त्रयोदशी शुरू हो रही है, जो रविवार शाम 5:04 बजे तक रहेगी. शनिवार शाम में प्रदोष काल के समय त्रयोदशी मिलने के कारण इसी दिन धनतेरस मनाया जायेगा. वहीं शाम 5:52 बजे से प्रदोष काल शुरू हो रहा है, जो 8:24 तक रहेगा

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थिर लग्न में पूजा का विशेष महत्व

22 अक्टूबर को शाम 6:44 से 8:41 बजे तक वृष लग्न और रात 1:12 से 3:26 बजे तक सिंह लग्न है. दोनों स्थिर लग्न है. स्थिर लग्न में पूजा का विशेष महत्व होता है. साथ ही धनतेरस के दिन दोपहर 1:30 बजे से उतरा फाल्गुनी नक्षत्र लग रहा है, जो रविवार दोपहर 2:38 बजे तक रहेगा. इसदिन शाम 5:52 बजे से ऐंद्र योग लग रहा है, जो रविवार शाम 5:07 बजे तक रहेगा. इसके अलावा लुंबत योगा बन रहा है. इस दिन सुबह 6:21 बजे सूर्याेंदय और शाम 5:39 बजे सूर्योस्त होगा.

Also Read: Dhanteras 2022: इस धनतेरस खरीदें ऐसी मशीन जो आपके टेंशन को ही धो डालें
25 को सूर्यग्रहण, 08 को कार्तिक पूर्णिमा

  • 25 अक्टूबर- सूर्यग्रहण

  • 26 अक्टूबर- गोवर्द्धन पूजा

  • 27 अक्टूबर- भईया दूज व चित्रगुप्त पूजा

  • 28 अक्टूबर- छठ महापर्व की शुरुआत

  • 30 अक्टूबर- अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ

  • 31 अक्टूबर- उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ

  • 01 नवंबर- गोपाष्टमी

  • 02 नवंबर- अक्षय नवमी

  • 04 नवंबर- प्रबोधिनी एकादशी

  • 05 नवंबर- चातुर्मास का समापन

  • 07 नवंबर- व्रत की पूर्णिमा

  • 08 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा

24 को दीपावली, यहां जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

23 अक्टूबर को छोटी दीपावली मनायी जायेगी. इस दिन शाम 5:05 बजे से चतुर्दशी शुरू हो रही है, जो 24 अक्टूबर शाम 5:03 बजे तक रहेगी. वहीं 24 अक्टूबर को दीपावली मनायी जायेगी. इस दिन शाम 6:36 से 8:33 बजे तक वृष लग्न और रात 1:04 से 3:18 बजे तक सिंह लग्न रहेगा. दोनों लग्न पूजा के लिए उपयुक्त समय है. 24 अक्टूबर को दोपहर 3:19 बजे से चित्रा नक्षत्र भी शुरू हो रहा है, जो 25 अक्तूबर को दोपहर 3:28 बजे तक रहेगा. वहीं शाम 4:01 बजे से विष कुंभ योग शुरू हो रहा है, जो अगले दिन दोपहर 2:28 बजे तक रहेगा. इस दिन व्रज योगा मिल रहा है.

शुभ मुहूर्त

  • वृष लग्न : शाम 6:36 से रात 8:33 बजे तक

  • सिंह लग्न : रात 1:04 से 3:18 बजे तक

  • चित्रा नक्षत्र : दोपहर 3:19 बजे से

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola