देवेंद्र नाथ महतो के फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ कर भ्रामक जानकारी वायरल करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

देवेन्द्रनाथ महतो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी फर्जी प्रोफाइल को भ्रामक और गलत बताया है।

विज्ञापन

रांची : सोशल मीडिया पर संगठन और नेताओं से जुड़ी भ्रामक व गलत सूचनाएं प्रसारित किये जाने का मामला सामने आया है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल को एडिट कर पदनाम और अन्य विवरण गलत तरीके से प्रस्तुत किये जाने पर नाराजगी जतायी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी को भ्रामक और गलत बताया है.

विज्ञापन

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके अकाउंट से संबंधित वायरल की जा रही जानकारी गलत है. उन्होंने कहा कि वे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिपाही हैं और केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो से लगातार उनकी बातचीत होती रहती है. उनके दिशा-निर्देश पर ही पूरे राज्य में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा चलायी जा रही है.

विरोधियों पर भ्रम फैलाने का आरोप

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के लगातार बढ़ते जनाधार से विरोधी घबराये हुए हैं. इसी कारण सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद संगठन की एकता चट्टान की तरह मजबूत रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola