टोल प्लाजा में स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

प्रखंड के हेसल पंचायत सचिवालय में बुधवार को स्थानीय युवाओं ने बैठक की. बैठक में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिप अध्यक्ष सुंदरी तिर्की व मुखिया कविता देवी उपस्थित थे.

विज्ञापन

अनगड़ा. प्रखंड के हेसल पंचायत सचिवालय में बुधवार को स्थानीय युवाओं ने बैठक की. बैठक में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिप अध्यक्ष सुंदरी तिर्की व मुखिया कविता देवी उपस्थित थे. बैठक में नवनिर्मित रिंग रोड स्थित टोल प्लाजा में स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार देने की मांग रखी गयी. समाजसेवी मुस्तफा अंसारी ने कहा इस संबंध में टोल प्लाजा संचालित करनेवाली कंपनी व एनएचआइ को पूर्व में मांग पत्र दिया गया है. कंपनी को 100 योग्यताधारी युवाओं की सूची भी सौंपी गयी है. मौके पर डॉ रिझू नायक, रामेश्वर महतो, राजेश यादव, इम्तियाज वारसी, प्रमुख दीपा उरांव, सिकंदर अंसारी, इब्राहिम अंसारी, बलराम मुंडा, धनीराम करमाली, अब्बास अंसारी, अमानत अंसारी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola