तमाड़ की सड़क तीन बार शिलान्यास के बाद भी अधूरी, AJSU ने प्रधान सचिव से उठाया मामला

Updated:
विज्ञापन

आजसू पार्टी प्रतिनिधिमंडल के नेता गण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तमाड़ में सालगाडीह से बारेंदा मोड़ तक जर्जर कैनल रोड के निर्माण की मांग को लेकर आजसू प्रतिनिधिमंडल ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से मुलाकात की।

विज्ञापन

तमाड़. सालगाडीह से बारेंदा मोड़ तक जाने वाली कैनल रोड की जर्जर स्थिति को लेकर गुरुवार को आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने सड़क की बदहाली और इसके कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया. प्रधान सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

ग्रामीणों को प्रखंड और जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानी

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सालगाडीह से बारेंदा मोड़ तक जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र को झारखंड से पश्चिम बंगाल तक जोड़ता है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को प्रखंड और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है. सड़क खराब होने का असर मरीजों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है.

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को कई बार खाट पर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है. ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं.

तीन बार हो चुका है शिलान्यास, काम अब तक नहीं

आजसू प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर तीन बार शिलान्यास हो चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी है. प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान सचिव से सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने का आग्रह किया.

मौके पर राजकिशोर कुशवाहा, शक्तिपद महतो, विष्णुदेव महतो, मनोहर महतो समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola