Ranchi : 4 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे दीपक प्रकाश

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता दीपक प्रकाश चार मार्च दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे. भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक अनंत ओझा ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

रांची : भाजपा के वरिष्‍ठ नेता दीपक प्रकाश चार मार्च दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे. भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक अनंत ओझा ने यह जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश चार मार्च को प्रदेश कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्री ओझा ने बताया कि समारोह प्रदेश कार्यालय के पीछे बने पंडाल में सुबह 11 बजे आरंभ होगा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्‍य रूप से उपस्थित रहेंगे.

साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण, सांसद, विधायक, मेयर, प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण, जिलाध्यक्ष गण सहित प्रदेश भर के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. श्री ओझा ने कहा कि समारोह को भव्‍य बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola