ग्रामीणों ने की बीडीओ व डीएसओ से की डीलर की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

राजाउलातू पंचायत के राशन डीलर की मनमानी से परेशान हेसाबेड़ा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से लिखित शिकायत की.

विज्ञापन

नामकुम.

राजाउलातू पंचायत के राशन डीलर की मनमानी से परेशान हेसाबेड़ा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से लिखित शिकायत की. उन्होंने बताया कि झारखंड विकास महिला समिति बारुहारा महिला समूह के द्वारा राशन वितरण किया जाता है. ग्रामीणों ने डीलर पर असमय राशन वितरण, अनियमित आपूर्ति तथा कम वजन से राशन देने का आरोप लगाया. कई बार फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी राशन नहीं देने की शिकायत की. शिकायत करने की बात करने पर डीलर कार्डधारियों को ही धमकाने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने डीलर पर कार्रवाई करते हुए तीन माह से लंबित राशन देने की मांग की. ग्रामीणों ने राशन नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. शिकायत करनेवालों में पूजा देवी, झालो देवी, आरती कुजूर, अंजलि लकड़ा, जय मुंडा, फागू मुंडा, सीता देवी, अर्जुन मुंडा, सोमरा अहीर, मनी मुंडा, लखीराम मुंडा, मंगल मुंडा, पूसा मुंडा आदि शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola