ओरमांझी के भेड़ा पुल के पास से व्यक्ति का शव बरामद
Birsa Munda
रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर पालू स्थित भेड़ा पुल के समीप जंगल के किनारे से ओरमांझी पुलिस ने गुरुवार की शाम एक 40 साल के व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
ओरमांझी. रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर पालू स्थित भेड़ा पुल के समीप जंगल के किनारे से ओरमांझी पुलिस ने गुरुवार की शाम एक 40 साल के व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. बताया जाता है कि युवक विगत कुछ दिनों से आसपास में घूम घूमकर खाना मांगकर खाता था. आशंका जतायी जा रही है कि भोजन और पानी के अभाव में उसकी मौत हुई है. बताया जाता है कि पालू गांव के कुछ ग्रामीण जंगल में बकरी चराने गये थे. इसी दौरान वहां दुर्गंध आ रहा था. चरवाहों ने नजदीक जाकर देखा, तो वहां शव था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए