रांची के टाटीसिलवे नमक गोदाम के पास से दो युवकों का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Prabhat Khabar
Ranchi News: रांची के टाटीसिलवे गोदाम से दो युवकों का शव बरामद हुआ है. पुलिस जांच में जुट गयी है. अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
रांची, राजेश वर्मा : रांची पुरुलिया रोड के टाटीसिलवे नमक गोदाम के समीप सड़क किनारे बने गड्ढे से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है. जहां उनकी बाइक भी गिरी हुई मिली. साथ ही घटनास्थल के पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची टाटीसिलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक मृतकों के मौत की वजह पता नहीं चल सकी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा.
आपके शहर में
मृतकों की नहीं हो सकी है पहचान
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गड्ढे में शव देखकर टाटीसिलवे पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को गड्ढे से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से उनकी पहचान करने की कोशिश की. जिसके बाद उन दोनों की पहचान गुमला के सिसई निवासी संदीप साहू 22 वर्ष और गोपाल साहू की उम्र 25-26 साल के बीच बतायी जा रही है.
Also Read: झारखंड में झमाझम बारिश से राहत, वज्रपात से 1 की मौत, आज आंधी-तूफान के साथ बारिश, IMD का अलर्ट
सड़क के चौड़ीकरण की वजह से होती रहती है दुर्घटनाएं
इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रांची पुरुलिया रोड के चौड़ीकरण की वजह से आए दिन सड़क दुघर्टनाएं होती रहती है. निर्माण कर रही कंपनी यहां वहां गड्ढे खोदकर छोड़ देती हैं. न तो दुर्घटना संभावित जगहों पर साइन बोर्ड लगाया जाता है और न ही किसी प्रकार का सुरक्षा घेरा लगाया जाता है. ऐसे में हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है. इसके अलावा सड़कों पर नियमित पानी नहीं छिड़कने की वजह से भी वाहनों के आवागमन से काफी धूल उड़ता है. जिससे दो पहिया वाहन चालक और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए