डालसा लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवा देने को तत्पर

Updated:
विज्ञापन

लापुंग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन

लापुंग.

प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से दी जानेवाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. बीडीओ उषा मिंज ने कहा कि डालसा के माध्यम से लापुंग प्रखंड में लगाये जा रहे शिविरों में ऐसे लोग जो अपनी कानूनी जरूरत को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें डालसा नि:शुल्क सेवा देगा. समाज में फैली कुरीतियों जैसे डायन बिसाही व नशापान आदि से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गयी. उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों या बच्चियों को चिह्नित कर डालसा के विधिक सेवा वाेलंटियर के माध्यम से स्पॉन्सरशिप योजना के तहत सेवा प्रदान करने का प्रयास किया जाना चाहिए. योजना में चयनित बच्चों को 4000 प्रतिमाह राशि उपलब्ध करायी जाती है. बाल मजदूरी, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट आदि के बारे में भी विधिक सेवा के वाेलंटियर ने ग्रामीणों को बताया. शिविर में लाभुकों को बैसाखी, कान के सुननेवाले यंत्र, जॉब कार्ड, पेंशन योजना की स्वीकृति पत्र व महिला ग्रुप को दी जानेवाली राशि परिसंपत्ति के रूप में वितरित की गयी. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी इम्तियाज, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, विधिक सेवा के वाेलंटियर ललिता देवी, प्रतिमा देवी व परदेसिया महतो उपस्थित थे.

लापुंग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola