ओके :::::::::::: बाइक सवार चार अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
इरबा गांव निवासी जावेद अंसारी (48) व आजाद अंसारी (30) को पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया.
विज्ञापन
ओरमांझी़
थाना क्षेत्र स्थित मरंगटांड़ सपाही नदी के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को शाम चार बजे इरबा गांव निवासी जावेद अंसारी (48) व आजाद अंसारी (30) को पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया. जावेद के दाहिने घुटना में एक गोली लगी है, जबकि आजाद को दो गोली हाथ में और एक गोली पेट में लगी है. स्थानीय लोगों ने घायलों को क्योरेस्टा ग्लोबल अस्पताल इरबा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जावेद अंसारी के पैर में लगी एक गोली व आजाद के हाथ में लगे एक गोली को निकाल कर उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया. ओरमांझी पुलिस अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार जावेद व आजाद दोनों जमीन कारोबारी हैं. थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि जमीन कारोबार का मामला है. जांच-पड़ताल चल रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन