ePaper

Ranchi News : हरमू रोड में मोबाइल दुकान से 70 हजार नकद और 15 लाख के मोबाइल की चोरी

Updated at : 01 Aug 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : हरमू रोड में मोबाइल दुकान से 70 हजार नकद और 15 लाख के मोबाइल की चोरी

Ranchi Crime News: अरगोड़ा थाना से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित आनंद मोबाइल दुकान की शटर का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये नकद और 90 मोबाइल की चोरी कर ली गयी.

विज्ञापन

रांची. अरगोड़ा थाना से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित आनंद मोबाइल दुकान की शटर का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये नकद और 90 मोबाइल की चोरी कर ली गयी. चोरी किये गये मोबाइल की कीमत करीब 15 लाख रुपये है. घटना बुधवार की अहले सुबह करीब 3.30 की है. इसकी जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक सिंह मोड़ निवासी आनंद कुमार दुकान पहुंचे. सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस भी वहां पहुंची. दुकान संचालक आनंद कुमार ने बताया कि चोरी करनेवाले अपने साथ अधिकाशंत: स्मार्ट फोन चोरी करके ले गये हैं. दुकानदार के अनुसार अपराधियों की संख्या चार थी और वह कार पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे थे. इसमें से दो अपराधी दुकान की शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और घटना को अंजाम दिया, जबकि कार में सवार दो अन्य अपराधी बाहर रेकी कर रहे थे.

दोस्त ने दुकान का शटर खुला होने की दी सूचना

आनंद कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की रात दुकान बंद करके घर चले गये थे. सुबह में उन्हें अपने दोस्त से सूचना मिली कि दुकान की शटर का ताला टूटा पड़ा है और शटर खुला है. इसके बाद वह तत्काल दुकान पहुंचे. आनंद कुमार के अनुसार चोरी करने वाले संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों को पहचानने का प्रयास कर रही है. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola