झारखंड: सीपीआई के राज्य कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कॉमरेड विनय कुमार सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 27 Aug 2023 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: सीपीआई के राज्य कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कॉमरेड विनय कुमार सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

सीपीआई के राज्य कार्यालय के सभागार में आज रविवार को कॉमरेड विनय कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. ‍वे सीपीआई के कार्यक्रमों से जुड़े क्रियाकलापों में बढ़चढ़कर के हिस्सा लेते रहते थे. वे महात्मा गांधी एवं कार्ल मार्क्स के विचारों से काफी प्रभावित थे.

विज्ञापन

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सीपीआई के राज्य कार्यालय के सभागार में आज रविवार को कॉमरेड विनय कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कॉमरेड विनय कुमार सिन्हा अपने 73 वर्ष के जीवन काल में सामाजिक कार्यों में जुड़े रहे और बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. उनका जन्म दिसंबर 1949 को रांची में हुआ था. वे चार भाइयों में सबसे बड़े एवं आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे. दो बहनों से छोटे होने के बावजूद उन्होंने एक बड़े भाई का कर्तव्य ताउम्र निभाया.

रांची सिविल कोर्ट में पेशकार से हुए थे सेवानिवृत

रांची के जिला स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद कॉमरेड विनय कुमार सिन्हा ने रांची विश्वविद्यालाय से स्नातक किया था और उसके बाद रांची सिविल कोर्ट में पेशकार के पद पर योगदान दिया, जहां से वर्ष 2010 में वे सेवानिवृत हुए. वे राजनीतिक रूप से सीपीआई से जुड़े हुए थे और सीपीआई के कार्यक्रमों से जुड़े क्रियाकलापों में बढ़चढ़कर के हिस्सा लेते रहे. वे महात्मा गांधी एवं कार्ल मार्क्स के विचारों से काफी प्रभावित रहे. पार्टी के साथियों की लगातार अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद करते रहते थे.

Also Read: झारखंड के दधीचि देवी प्रसाद शुक्ला पंचतत्व में विलीन,विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

भरापूरा परिवार छोड़ कर गये हैं कॉमरेड विनय

कॉमरेड विनय कुमार सिन्हा अपने पीछे बेटी- दामाद, बेटा-बहू एवं नाती, पोते से भरापूरा परिवार छोड़ कर गये हैं. पार्टी को उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है और सांस्कृतिक आंदोलन को भी नुकसान पहुंचा है.

Also Read: डुमरी उपचुनाव: सीएम हेमंत सोरेन चुनावी सभा में बोले, बेबी देवी की जीत तय, अन्य प्रत्याशियों की जमानत होगी जब्त

श्रद्धांजलि सभा में ये थे उपस्थित

इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से आईएससीयूएफ के राष्ट्रीय सचिव विजय परिहरी, कलाम रशीदी, इंडियन सोसाइटी फॉर कल्चरल एंड फ्रेंडशिप के राज्य के सचिव संजय सिंह, इबरार अहमद, विनय भूषण, लक्ष्मी महतो, पॉवेल कुमार, सचिदा, सहगल टोप्पो, सुमन कुमार, राजेंद्र रविदास, आशीष कुमार, सतीश कुमार एवं कॉमरेड उषा श्रीवास्तव एवं सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए.

Also Read: डुमरी उपचुनाव: गाड़ी से 10 लाख कैश बरामद, पूछताछ कर रहे अधिकारी, वाहन चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola