Coronavirus Vaccine Update In Jharkhand : इन मापदंडों को पूरा करने वाले निजी अस्पतालों में ही लगेगा टीकाकरण, मार्च से शुरू हो रहा है कोविड-2 अभियान की शुरूआत

Updated at : 26 Feb 2021 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Update In Jharkhand : इन मापदंडों को पूरा करने वाले निजी अस्पतालों में ही लगेगा टीकाकरण, मार्च से शुरू हो रहा है कोविड-2 अभियान की शुरूआत

यह अभियान ‘आयुष्मान भारत योजना’ में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ही होगा. इसके अलावा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सरकारी अस्पतालों में भी टीकाकरण किया जायेगा. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को पत्र लिखा है. गौरतलब है कि राज्यभर में 443 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत में सूचीबद्ध हैं.

विज्ञापन

jharkhand news, jharkhand coronavirus vaccine update, latest news on corona vaccine in jharkhand रांची : बुजुर्गों (60 साल से अधिक उम्रवाले) और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 वर्ष से अधिक उम्रवालों (कोमोर्बिड) के लिए एक मार्च से शुरू हो रहे कोविड-2 अभियान के तहत निजी अस्पतालों में टीकाकरण होगा.

यह अभियान ‘आयुष्मान भारत योजना’ में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ही होगा. इसके अलावा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सरकारी अस्पतालों में भी टीकाकरण किया जायेगा. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को पत्र लिखा है. गौरतलब है कि राज्यभर में 443 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत में सूचीबद्ध हैं.

बताया गया कि कोविन ऐप में निबंधित होने के बाद देश के किसी भी हिस्से में कोरोना का टीका लिया जा सकता है. शर्त यही है कि संबंधित व्यक्ति का निबंधन कोविन एेप में होना चाहिए. हालांकि, भारत सरकार द्वारा अभी बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए गाइडलाइन जारी नहीं की गयी है. वैक्सीन सरकार के केंद्रों पर मुफ्त दी जायेगी. वैक्सीन लगाने के लिए बुजुर्गों को पहले कोविन प्लेटफार्म पर पंजीकरण कराना होगा. इसमें उन्हें अपनी जानकारी देने के साथ यह भी बताना होगा कि किस वैक्सीन सेंटर पर वे टीका लगाना चाहते हैं.

बाद में वैक्सीन सेंटर पर उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होगा. इसके लिए आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र समेत कई विकल्प दिये जायेंगे. अगले एक-दो दिन में कोविन ऐप पर पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी जायेगी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola