Coronavirus Jharkhand Updates : रांची के हिंदपीढ़ी से कोरोना के 6 नये मामले, बेड़ो से दूसरा, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 56 हुई
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Apr 2020 8:05 AM
New Delhi: Medics work on samples collected from media professionals for COVID-19 tests, at a special testing centre set up by the Delhi government, during the nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, at Patel Nagar in New Delhi, Thursday, April 23, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI23-04-2020_000180A)
Coronavirus Updates News : झारखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus Jharkhand Updates) का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच राज्य में कोरोना के 7 नये मामले सामने आये हैं. सभी 7 केस राजधानी रांची से ही हैं. 7 जो नये मामले सामने आये हैं, उसमें 6 हिंदपीढ़ी (Hindpiri) से और एक मामला रांची के बेड़ो ब्लॉक से है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हो गयी है.
रांची : झारखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus Jharkhand Updates) का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच राज्य में कोरोना के 7 नये मामले सामने आये हैं. सभी 7 केस राजधानी रांची से ही हैं. 7 जो नये मामले सामने आये हैं, उसमें 6 हिंदपीढ़ी (Hindpiri) से और एक मामला रांची के बेड़ो ब्लॉक से है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हो गयी है.
Also Read: Jharkhand Coronavirus Live : झारखंड में अबतक 56 मामले, ‘हॉट स्पॉट’ बना हिंदपीढ़ी, लगेंगे CCTV कैमरे
मालूम हो झारखंड में कोरोना से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक यहां से 8 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं. बताते चलें की राजधानी रांची का हिंदपीढ़ी इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है. यहां से अब तक कोरोना के 34 केस सामने आ चुके हैं. वहीं रांची के बेड़ो से कोरोना का यह दूसरा मामला है.
Also Read: केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ता ( DA) पर जुलाई 2021 तक लगी रोक, कोरोना का कहर वेतन पर
Also Read: Ramadan 2020 Date, New Moon: आज दिखेगा चांद, शुरू होगा रमजान का पवित्र महीना, जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी
आज झारखंड में कुल 283 कोरेाना टेस्ट हुए जिसमें 276 निगेटिव और 7 पॉजिटिव केस आये. झारखंड में एक्टिव केस 49 और 8 लोग ठीक होकर घर भेजे गये हैं. झारखंड में कोरोना के जो केस आये हैं उसमें राजधानी रांची से 36, बोकारो में 10, हजारीबाग में 3, धनबाद में दो, गिरिडिह में 1, सिमडेगा में दो, कोडरमा में एक, देवघर में एक और गढ़वा में एक कोरोना के केस हैं.
गौरतलब है कि कल बुधवार को भी राज्य में कोरोना के 4 नये केस आये थे. जिसमें राजधानी रांची के कोरोना हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से तीन और गढ़वा जिला से एक मामले सामने आये थे. हिंदपीढ़ी से ही राज्य में कोरोना का पहला केस सामने आया था. जमात में शामिल मलेशियाई महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.
Also Read: ‘तबलीगी जमात के गुनाह को पूरे समुदाय के गुनाह के तौर पर नहीं देखा जा सकता’
इस बीच झारखंड को कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी राहत तब मिली जब खबर आयी कि राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक ही परिवार के चार लोग ठीक होकर घर लौट गये. रिम्स में भर्ती हिंदपीढ़ी के चारों (एक ही परिवार के) को बुधवार देर रात छुट्टी दे दी गयी. जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. इस परिवार के दो लोगों (माता-पिता) की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. पिता की मौत 12 अप्रैल को, जबकि मां की मौत 21 अप्रैल हो हुई. हालांकि मां की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी.
Also Read: देश के तीन राज्य हुए कोरोना फ्री, इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में नहीं पहुंचा एक भी केस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










