Corona Virus : कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये 48 की हुई जांच
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2020 12:11 AM
लोअर बाजार थाना क्षेत्र के नेताजी नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 48 लोगों की पहचान की. इसके बाद मेडिकल टीम बुला कर शनिवार शाम से लेकर रविवार तक जांच की गयी. जांच के दौरान नेताजी नगर में मेडिकल टीम के सहयोग के लिए सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडे और लोअर बाजार थाना प्रभारी मौजूद रहे.
रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के नेताजी नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 48 लोगों की पहचान की. इसके बाद मेडिकल टीम बुला कर शनिवार शाम से लेकर रविवार तक जांच की गयी. जांच के दौरान नेताजी नगर में मेडिकल टीम के सहयोग के लिए सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडे और लोअर बाजार थाना प्रभारी मौजूद रहे. पुलिस के अनुसार, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के कांटेक्ट के जरिये 60 से अधिक लोगों के उसके संपर्क में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आने की जानकारी मिली है. इसमें कुछ लोग नेताजी नगर से सटे आगे के मोहल्ला में नामकुम थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. सभी की पहचान कर जांच करायी जा रही है. इसके साथ ही उन्हें क्वॉरेंटाइन भी किया जा रहा है.टेस्ट कराने के लिए खुद से आगे आये लोगनेताजी नगर में कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए लोगों ने दिलचस्पी दिखायी. कुछ महिला और पुरुष खुद आगे आकर जांच कराने की मांग करने लगे. उन्हें समझाया गया कि वे पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आये हैं. अभी 80 टेस्ट किट ही जांच के लिए भेजा गया है. इसलिए आरंभिक चरण में उन्हीं लोगों की जांच आवश्यक है, जो पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आ चुके हैं.इलाके में पसरा रहा सन्नाटा, दुकानें रही बंदनेताजी नगर की गलियों और मुख्य सड़क पर रविवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बिल्कुल सन्नाटा पसरा रहा. हालांकि लोग अपने घर की बालकोनी में खड़े हो कर झांकते दिखे. मुख्य सड़क की दुकानें और रोजाना लगनेवाली सब्जी दुकानें भी बंद रहीं. नेताजी नगर के विभिन्न इलाके में पुलिस सख्ती से जांच करती रही और बाहर निकलनेवालों पर निगरानी करती रही. कुछ लोग बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाया कि आपकी सुरक्षा के लिए यही बेहतर होगा कि अपने घर में रहें. इसके बाद लोग अपने घर को लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










