ePaper

सुबोध कांत सहाय कांग्रेस की राजनीतिक मामलों के सब ग्रुप के सदस्य, गौरव बल्लभ आर्थिक मामलों के कन्वेनर बने

Updated at : 11 Feb 2023 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
सुबोध कांत सहाय कांग्रेस की राजनीतिक मामलों के सब ग्रुप के सदस्य, गौरव बल्लभ आर्थिक मामलों के कन्वेनर बने

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजनीतिक मामलों के सब ग्रुप का गठन किया है. इसमें झारखंड के दो नेताओं को जगह मिली है. सुबोध कांत सहाय को राजनीतिक मामलों के सब ग्रुप का सदस्य बनाया गया है. वहीं, गौरव बल्लभ को आर्थिक मामलों के सब ग्रुप का संयोजक बनाया गया है.

विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राजनीतिक मामलों के सब ग्रुप का गठन किया है. इसमें झारखंड (Jharkhand) के दो नेताओं को जगह मिली है. सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahay) को राजनीतिक मामलों के सब ग्रुप का सदस्य बनाया गया है. वहीं, गौरव बल्लभ (Gaurav Vallabh) को आर्थिक मामलों के सब ग्रुप का संयोजक बनाया गया है.

वीरप्पा मोइली राजनीतिक मामलों के सब ग्रुप के चेयरमैन

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजनीतिक मामलों एवं आर्थिक मामलों के सब ग्रुप की सूची शनिवार को जारी की. जिस सब ग्रुप में सुबोध कांत सहाय को सदस्य बनाया गया है, कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ एम वीरप्पा मोइली इस सब ग्रुप के चेयरमैन हैं. अशोक चव्हान इसके संयोजक बनाये गये हैं. चेयरमैन और कन्वेनर के अलावा 20 लोगों को सदस्य भी बनाया गया है.

राजनीतिक मामलों के सब ग्रुप में अधीर रंजन समेत ये हैं सदस्य

राजनीतिक मामलों के सब ग्रुप के सदस्यों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के अलावा कुमारी शैलजा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, एम रामचंद्रन, राजीव शुक्ला, बी मानिकराम टैगोर, दीपक बबरिया, एन उत्तम कुमार रेड्डी, प्रीतम सिंह, देवव्रत सैकिया, कुलदीप सिंह राठौर, गौरव गोगोई, सप्तगिरि एस उलाका, गुलाम अहमद मीर, गणेश गोदिया, सुबोध कांत सहाय, आरिफ नसीम खान, यशोमती ठाकुर, लालजी देसाई और डॉ रागिनी नायक शामिल हैं.

Also Read: भारत जोड़ो यात्रा व कांग्रेस की मजबूती को लेकर बैठक, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने दिए ये निर्देश
झारखंड के कद्दावर नेता हैं सुबोध कांत सहाय

सुबोध कांत सहाय झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं. सुबोध कांत सहाय केंद्र में मंत्री भी रहे हैं. झारखंड की राजधानी रांची से सांसद रहे हैं. वर्ष 2014 और 2019 के चुनाव में लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट पर उन्हें भाजपा के उम्मीदवार से शिकस्त खानी पड़ी थी.

पी चिदंबरम आर्थिक मामलों के सब ग्रुप के चेयरमैन

दूसरी तरफ, आर्थिक मामलों के सब ग्रुप का चेयरमैन कांग्रेस के कद्दावर नेता और देश के पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम को बनाया गया है. गौरव बल्लभ को इसका कन्वेनर बनाया गया है. 7 लोगों को इस ग्रुप का सदस्य बनाया गया है. के सिद्दारमैया, सचिन पायलट, सु तिरुनावुकारसार, के मुरलीधरन, भरतसिंह सोलंकी, मिलिंद देवड़ा और जी संजीव रेड्डी को इस ग्रुप का सदस्य बनाया गया है.

Also Read: पलामू में कांग्रेस ने निकाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’, सुबोधकांत सहाय बोले- देश में बदलाव होकर रहेगा
XLRI के प्रोफेसर हैं गौरव बल्लभ

गौरव बल्लभ पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में रहते हैं. एक्सएलआरआई जैसे देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में प्रोफेसर हैं. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता रहे सरयू राय के खिलाफ वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के गढ़ में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जीत दर्ज की थी. रघुवर दास और गौरव बल्लभ दोनों को शिकस्त मिली थी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola