Marathon : कोल इंडिया मैराथन नौ को, दो हजार से अधिक निबंधन

Updated:
विज्ञापन

सीसीएल की मेजबानी में नौ फरवरी को कोल इंडिया, रांची मैराथन का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

रांची. सीसीएल की मेजबानी में नौ फरवरी को कोल इंडिया, रांची मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए निबंधन की प्रक्रिया जारी है. सीसीएल और कोल इंडिया की वेबसाइट में दिये गये लिंक के माध्यम से निबंधन हो रहा है. अब तक दो हजार से अधिक लोगों ने निबंधन करा लिया है. यह कोल इंडिया मैराथन का तीसरा संस्करण होगा. मैराथन को इंडियन एथलेटिक्स एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है. इसका रूट वर्ल्ड मैराथन से सर्टिफाइड है. चार प्रकार की दौड़ का आयोजन : इस दौरान चार प्रकार की दौड़ का आयोजन हो रहा है. फुल मैराथन 42 किलोमीटर का होगा. हाफ मैराथन 21 किमी और 10 किमी की दौड़ होगी. तीनों श्रेणी में नकद पुरस्कार भी रखा गया है. पांच किलोमीटर का चैरिटी रन भी होगा. इसके लिए कोई पुरस्कार राशि नहीं है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी रखी गयी है. कुल 35.10 लाख रुपये का पुरस्कार वितरण होगा. पांच किलोमीटर की दौड़ के लिए 100, 10 किलोमीटर के लिए 300, हाफ मैराथन के लिए 750 तथा फुल मैराथन के लिए 1000 रुपये निबंधन शुल्क रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola