ePaper

झारखंड के सभी 24 जिलों में तीन महीने में शुरू होगी सोलर पार्क योजना, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया ये निर्देश

Updated at : 16 Jun 2023 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सभी 24 जिलों में तीन महीने में शुरू होगी सोलर पार्क योजना, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया ये निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रत्येक राशन कार्डधारी परिवार के लिए दो-दो फलदार पौधे की व्यवस्था कीजिये. राशन डीलर के माध्यम से पूरे राज्य में इसे एक तिथि निर्धारित करके बंटवाइए.

विज्ञापन

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने 12 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्तों से कहा कि वे अपने-अपने जिले में एक ही जगह कम से कम 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएं. इस जमीन पर अगले 3 महीने के अंदर सोलर पार्क योजना शुरू की जाएगी. मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से सभी तरीके के सरकारी जमीनों का आइडेंटिफिकेशन करने के साथ वहां सरकार का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.

बिरसा हरित ग्राम योजना का लक्ष्य पूरा करें

बिरसा हरित ग्राम योजना में 1 लाख एकड़ प्रति वर्ष का लक्ष्य रखा गया था, आप लोग इसे 25 हजार एकड़ प्रति वर्ष पर ला दिए. इस वर्ष किसी भी कीमत पर इस लक्ष्य को 50 हजार एकड़ पर ले जाइए. 3 महीने का काम है. इसमें सभी लगें. मुझे लगता है कृषि विभाग के पास नर्सरी बनाने का पैसा भी रहता है, आप सुनिश्चित कीजिये कि प्रत्येक किसान पाठशाला में एक-एक नर्सरी प्रारंभ हो. इसके लिए अलग से पैसा का व्यवस्था कीजिये

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन बोले- ग्रामीण इलाकों में बढ़ाएं प्रज्ञा केंद्रों की संख्या, नहीं लगाना पड़े ब्लॉक का चक्कर

राशन डीलर के जरिए बंटवाएं पौधे

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रत्येक राशन कार्डधारी परिवार के लिए दो-दो फलदार पौधे की व्यवस्था कीजिये. राशन डीलर के माध्यम से पूरे राज्य में इसे एक तिथि निर्धारित करके बंटवाइए. अभी तक पंचायत में एक खेल के मैदान का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है. यह प्रतिशत जो देख रहे हैं और हम भी कह रहे हैं कि 81 % अचीवेमेंट है, बढ़िया है, परन्तु दूसरा पक्ष क्या है ? आप अपने जिलों में 3 वर्ष में पंचायत में एक खेल का मैदान नहीं बना पाए हैं. कार्य में सुधार लाइए. प्रत्येक पंचायत में 1-1 नये खेल का मैदान स्वीकृत कीजिये. अगली बार रिव्यू में हम प्रति पंचायत 2 खेल के मैदान पूरा देखना चाहते हैं.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश, स्टूडेंट्स को जल्द दें प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि

तीन महीने में हर पंचायत में एक-एक क्लब बनाएं

प्रत्येक खेल के मैदान के चारों तरफ पौधा इसी बरसात में लगाने की व्यवस्था कीजिये. मनरेगा से प्रत्येक गांव में सिद्धो-कान्हो क्लब बनाना था. अभी तक राज्य भर में एक भी नहीं बन पाया है. मेरी गुजारिश होगी कि अगले तीन महीने में प्रत्येक पंचायत में एक-एक क्लब बना दीजिये. मेरी योजना है कि इन क्लबों को पोटो हो खेल के मैदान की देखरेख का जिम्मा दिया जाए एवं प्रति वर्ष खेल सामग्री के लिए कुछ राशि भी दी जाएगी. कुआं का खेल झारखंड में बहुत पुराना है. आप स्थल निरीक्षण करवाइए, तभी कुआं स्वीकृत कीजिये. अगले 3 माह में सभी 1 लाख कुआं की स्वीकृति मिल जानी चाहिए. उपायुक्त इसमें विशेष रूचि लेंगे.

5 लाख किसानों को केसीसी से जोड़ें

सीएम ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड देने में हमने अच्छी प्रगति की है. जून-जुलाई में किसानों को क्रेडिट की बहुत आवश्यकता होती है. आप लोग 15 दिन का एक कार्यक्रम बनाइए. इस दरम्यान कम से कम 5 लाख किसानों को KCC से जोड़िये. जल जीवन मिशन में सही से काम करना होगा. नहीं तो झारखण्ड जैसे राज्य के लिए यह योजना अभिशाप सिद्ध होगी. उत्कृष्ट विद्यालय पर आप सभी का विशेष ध्यान होना चाहिए. वहां सुचारू रूप से SMC अपना काम करे, साफ़-सफाई हो, मध्याह्न भोजन मिले. इधर, पशु बीमा पर सीएम ने कहा कि सभी जिले पशु बीमा से संबंधित रिपोर्ट 7 दिनों के अन्दर भेजेंगे और उपायुक्त इस विषय पर अपने जिले में थोड़ा ध्यान दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola