Garhwa Crime News : मझिआंव में दो गुटों में झड़प, चार घायल, दो की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो गुटों के हिंसक संघर्ष के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है. घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं. इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन

मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो गुटों के हिंसक संघर्ष के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है. बताया गया कि मझिआंव और बरडीहा थाना के सिवान पर स्थित बभनी गांव में कर्बला के मैदान पर मझिआंव बाजार (अंडर 18) और बभनी गांव की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया. इसमें एक समुदाय विशेष के खिलाड़ियों ने मझिआंव टीम के खिलाड़ी के साथ मारपीट की. इसके बाद खेल रुक गया और खिलाड़ी मझिआंव वापस लौट गये. जब बभनी में मारपीट करने वाले खिलाड़ी मझिआंव बाजार में देखे गये, तो मझिआंव के खिलाड़ियों न उनके साथी भी मारपीट की. घटना के बाद बभनी घुरुआ और तलसबरिया गांव के एक समुदाय के काफी लोग पहुंच गये. दोनों पक्ष के बीच झड़प होती, तब तक एसडीपीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया. घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola