हादसे में सीआइएसएफ के प्रधान कांस्टेबल की मौत
धुर्वा थाना क्षेत्र के कुटे के रहनेवाले थे
रांची. सड़क हादसे में सीआइएसएफ के प्रधान कांस्टेबल अरविंद कुमार बैठा (40 वर्ष) की माैत हो गयी. वह रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के कुटे के रहनेवाले थे. वर्तमान में वह शक्तिनगर एनटीपीसी के सीआइएसएफ यूनिट में तैनात थे. घटना सोनभद्र जिले के शांतिनगर बॉर्डर क्षेत्र अंतर्गत जयंत चौकी क्षेत्र के कुशवाहा तालाब के समीप घटी. इस हादसे में अरविंद कुमार के सहयोगी नीरज कुमार पांडेय घायल हो गये. बताया जा रहा है कि रविवार की शाम गश्ती के लिए अरविंद बैठा अपने सहयाेगी नीरज कुमार पांडेय के साथ बोलेरो से जा रहे थे. इसी क्रम में जयंत चौकी क्षेत्र में कुशवाहा पुलिया के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे अरविंद बैठा की मौत हो गयी. वहां से उनका शव रांची स्थित पैतृक घर लाया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए