खलारी में CISF ने मृत चालक के परिवार को सौंपे 1.62 लाख

Updated:
विज्ञापन

फोटो:-22खलारी01:- मृतक के परिजन को सहयोग राशि दिए जाने के मौके पर उपस्थित डिप्टी कमांडेंट एवं अन्य लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीआईएसएफ एनके-पिपरवार यूनिट ने दिवंगत बोलेरो चालक रविंद्र राम के परिवार को 1.62 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया है।

विज्ञापन

खलारी: परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे बोलेरो चालक रविंद्र राम के परिजनों की मदद के लिए सीआइएसएफ एनके-पिपरवार यूनिट आगे आयी. अधिकारियों और जवानों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्र कर मृतक के परिवार को 1 लाख 62 हजार 300 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.

विज्ञापन

मानकी कॉलोनी निवासी रविंद्र राम सीआईएसएफ एनके-पिपरवार यूनिट में हायर पर चलने वाले बोलेरो वाहन के चालक थे. 18 जुलाई को उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया. रांची इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया.

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट अजय पांडेय ने मृतक की पत्नी मंजू देवी को सहयोग राशि का चेक सौंपा. उन्होंने कहा कि यूनिट के अधिकारियों और जवानों ने मानवीय दायित्व निभाते हुए स्वेच्छा से यह राशि एकत्र की है. दुख की इस घड़ी में पूरा सीआईएसएफ परिवार रविंद्र राम के परिजनों के साथ खड़ा है.

सहायता राशि प्राप्त करते समय मृतक की पत्नी और अन्य परिजन भावुक हो उठे. उन्होंने सीआईएसएफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग कठिन समय में परिवार के लिए बड़ा सहारा बनेगा.

इस दौरान परिजनों ने मृतक के पुत्र को रोजगार दिलाने का अनुरोध भी किया. इस पर डिप्टी कमांडेंट ने आश्वासन दिया कि यदि वह वाहन चलाना जानता है, तो वाहन मालिक से बात कर उसे चालक के रूप में रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर सीआईएसएफ के अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में निजी वाहन चालक उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola