सीआइएससीइ जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय 10वीं सीआइएससीइ जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन डब्ल्यू जॉन मल्टीपरपज बोर्डिंग स्कूल पिस्का नगड़ी में किया गया.

विज्ञापन

रांची. दो दिवसीय 10वीं सीआइएससीइ जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन डब्ल्यू जॉन मल्टीपरपज बोर्डिंग स्कूल पिस्का नगड़ी में किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि साउथ इस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन रांची डिवीजन के सचिव ओम प्रकाश ठाकुर ने किया. मौके पर स्कूल के निदेशक मेलोडियस पियरसन एक्का, प्राचार्य सुफल एक्का, प्रियंका विश्वास, विकास टोप्पो, अनीता एक्का सहित अन्य मौजूद थे. अंडर-14 उदघाटन मैच में डॉन बाॅस्को कोकर ने माउंट कार्मेल ओरमांझी को 2-1 से हराया. वहीं बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल नामकुम ने बिशप हार्टमैन आरागेट को 3-1 से हराया. तीसरा मैच उर्सुलाइन स्कूल मुरी और संत फ्रांसिस बनहोर के बीच खेला गया. वहीं कोलंबी मोड जाजपुर मैदान में अंडर-19 व 17 वर्ग का मैच खेला गया. अंडर-17 वर्ग के पहले मैच में उर्सलाइन स्कूल मुरी ने पुरुष लाइन स्कूल को 2-0 से, बिशप स्कूल बहु बाजार ने ट्राइब्रेकर में संत जेवियर स्कूल डोरंडा को 5-1 से हराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola