ranchi news : भगवान चित्रगुप्त की आराधना, चित्रांश समाज ने की कलम-दवात की पूजा

Updated:
विज्ञापन

चित्रगुप्त पूजा रविवार को मनायी गयी. चित्रगुप्त पूजा पर कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित की गयी. पंडाल बनाये गये.

विज्ञापन

रांची. चित्रगुप्त पूजा रविवार को मनायी गयी. चित्रगुप्त पूजा पर कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित की गयी. पंडाल बनाये गये हैं. इस अवसर पर अशोक नगर चित्रगुप्त पूजा समिति, बिहार क्लब और श्री चित्रगुप्त पूजा समिति कोकर की ओर से चित्रगुप्त पूजा मनायी गयी. कोकर बिजली मैदान में चित्रांश मिलन समारोह भी हुआ.

बिहार क्लब में हुई विशेष पूजा-अर्चना

कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर विशेष पूजा हुई. इसका आयोजन झारखंड राज्य चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय पूजा समिति ने किया. पंडित सुभाष पाठक ने पूजा संपन्न करायी. समिति के संयोजक डॉ अजीत सहाय, उप संयोजक दीपक कुमार भरथुआर, राजीव रंजन प्रसाद, अभिषेक आनंद ने कथा श्रवण किया. मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय शामिल हुए. उन्होंने कहा कि इंसान के कर्मों का लेखा जोखा भगवान चित्रगुप्त के पास है. समिति के संयोजक डॉ अजीत सहाय ने उनका स्वागत किया. शाम में भगवान चित्रगुप्त की महाआरती हुई. सोमवार को मूर्ति विर्सजन होगा. इस अवसर पर डॉ राजेश लाल, डॉ चंदन राय, दीपर विद्यार्थी, अभिनव अंकु, आयुष सिन्हा, प्रदीप रॉय बाबू आदि मौजूद थे.

श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, अशोक नगर

इधर अशोक नगर में श्री चित्रगुप्त पूजा समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज का आयोजन किया. भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गयी. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, नवीन जायसवाल, एडीजी आरके मल्लिक, रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सहाय, डॉ सीबी सहाय, मुकेश कुमार, संजय शरण और संजय सहाय आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola