देश का भविष्य हैं बच्चे : सुदेश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल मेसरा के तीसरे वार्षिक समारोह
विज्ञापन
मेसरा.
बच्चे देश का भविष्य हैं. विद्यालय प्रबंधन अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करें. विद्यालय की सोच सकारात्मक होने पर परिस्थितियां भी घुटने टेक देती हैं. रांची वर्षों से शिक्षा का केंद्र रहा हैं. उक्त बातें शनिवार को डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल मेसरा के तीसरे वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्य मंत्री सुदेश कुमार महतो ने कही. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन व देशप्रेम की भावना जागृत करें. उन्होंने स्कूल में आर्चरी प्रशिक्षण कराने की घोषणा की. मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि राज्य के विद्यालयों का दायित्व है कि बच्चे राज्य के उत्थान में सहयोग करें. जिप सदस्य संजय कुमार महतो ने भी अपनी बातें कही. विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से श्रोताओं का मन मोह लिया. मौके पर विशिष्ट अतिथि संजय महतो, डॉ प्रभा रानी, संतोष महतो, मनरखन महतो, किरण मेहता, कुशल मुंडा, साधो उरांव, सुदेश उरांव, शिवेंदु दुबे, प्रकाश राम आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन