ePaper

चंपाई सोरेन ने लोबिन हेम्ब्रम से की मुलाकात, इस खास मुद्दे पर हुई बात

Updated at : 23 May 2025 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Champai Soren

लोबिन हेम्ब्रम के साथ चंपाई सोरेन

Champai Soren: पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने आज गुरुवार को पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच आदिवासियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. मालूम हो चंपाई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम दोनों ही पूर्व में जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के साथ लंबे समय तक जुड़े रहें, लेकिन आपसी मतभेद के कारण दोनों ने झामुमो का दामन छोड़ दिया और बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) का हाथ थामा.

विज्ञापन

Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने आज गुरुवार को पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच आदिवासियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. संथाल परगना में आदिवासी अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए चल रहे आंदोलन समेत झारखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई.

चंपाई सोरेन ने साझा की तस्वीर

चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लोबिन हेम्ब्रम से मुलाकात की तस्वीर साझा कर इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम जी से मुलाकात हुई. इस दौरान, उनसे संथाल परगना में आदिवासी अस्तित्व एवं अस्मिता की रक्षा हेतु चल रहे आंदोलन समेत झारखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.”

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पहले झामुमो अब दोनों भाजपा के साथ

मालूम हो चंपाई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम दोनों ही पूर्व में जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के साथ लंबे समय तक जुड़े रहें, लेकिन आपसी मतभेद के कारण दोनों ने झामुमो का दामन छोड़ दिया और बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) का हाथ थामा. लोबिन हेम्ब्रम ने झामुमो के टिकट पर साहिबगंज जिले के बोरियो निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड विधानसभा के 3 बार सदस्य रहे. हालांकि उन्हें 2024 में भारतीय आम चुनाव में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया था, बाद में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री बने थे चंपाई सोरेन

लंबे समय से झामुमो के साथ जुड़े चंपाई सोरेन ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था. हालांकि हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद 3 जुलाई 2024 को उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. 2 फरवरी 2024- 3 जुलाई 2024 तक चंपाई सोरेन ने झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. इसके बाद भाजपा के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव जीता.

इसे भी पढ़ें

Liquor Scam: जेल में बंद आईएएस विनय चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में किया गया भर्ती

मंत्री इरफान अंसारी ने दिया डोरंडा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश, जानिए क्या है मामला

मुख्यमंत्री सारथी योजना का असर, झारखंड के 45 युवाओं को मिला फॉक्सकॉन इंडिया में रोजगार

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola