हरिहर सिंह रोड में चेन छिनतई

Updated:
विज्ञापन

बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड में 37 वर्षीय भैरव सावर्ण के गले से अपराधियों ने 87 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन लूट ली. घटना को बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया है.

विज्ञापन

रांची. बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड में 37 वर्षीय भैरव सावर्ण के गले से अपराधियों ने 87 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन लूट ली. घटना को बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया है. घटना के बाद अपराधी बरियातू मेन रोड की ओर भाग निकले. इस मामले में भैरव सावर्ण की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार दो अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह पुणे स्थित एक आइटी कंपनी में कार्यरत हैं और मूल रूप से सहरसा के रहनेवाले हैं. लेकिन वह वर्तमान में हरिहर सिंह रोड मंडा बगीचा स्थित अपनी बहन के घर में आये हुए हैं. घटना के दौरान अपने भांजे के साथ मेन रोड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पीछे से आये और घटना को अंजाम दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola