crime news : नो पार्किंग में लगी कार के शीशे में नोटिस चिपकाते ही लोगों ने हटायी कार

Updated:
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन

रांची. ट्रैफिक पुलिस ने रविवार की शाम जयपाल सिंह स्टेडियम से सुजाता चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी-2 शिव प्रकाश कुमार कर रहे थे. तीन घंटे तक चले अभियान में अतिक्रमण हटाने के साथ नो पार्किंग में लगे वाहनों को जब्त करने के लिए क्रेन लेकर भी ट्रैफिक पुलिस चल रही थी. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कार के शीशा पर नोटिस चिपकाया. इस दौरान पुलिस ने घोषणा की कि पांच मिनट के अंदर नो पार्किंग में लगे वाहन हटा लें, वर्ना कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद अधिकतर वाहन चालकों ने अपना चार पहिया हटा लिया. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 15 दो पहिया वाहनों का चालान काटा. अभियान में काफी संख्या में ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola