रांची के कैंब्रियन स्कूल में हिंदी दिवस की धूम, साहित्य और नृत्य से सजी प्रस्तुतियां
Updated:
विज्ञापन
रांची के कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने कविता, नृत्य और भाषण के जरिए हिंदी भाषा के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया।
विज्ञापन
रांची. कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविताओं, संभाषण और नृत्य की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
हिंदी आपसी संबंधों को मजबूत करने वाली भाषा
निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि हिंदी केवल संपर्क की भाषा नहीं, बल्कि आपसी संबंधों को मजबूत करने वाली भाषा है. उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व को समझने और इसके प्रयोग के लिए प्रेरित किया.
प्री-प्राइमरी और जूनियर विंग के बच्चों ने भी लिया हिस्सा
कार्यक्रम में सिद्धि प्रिया, श्रेया सुमन और शौर्य सिंह ने कविताओं का पाठ किया. प्री-प्राइमरी और जूनियर विंग के बच्चों ने भी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन