Fire in Bus: धू-धूकर जल उठी बस, रांची  से  जा रही थी रामगढ़, टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

Fire in Bus: रांची से रामगढ़ जा रही एक बस में अचानक आग लग गई. पूरी बस देखते ही देखते जलकर खाक हो गई. हालांकि सूचना मिलने के बाद दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची, और आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

Fire in Bus: ओरमांझी (रांची) रोहित कुमार महतो- रांची से रामगढ़ जा रही एक बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते पूरी बस धू-धूकर जलने लगी. हादसा टोल प्लाजा के पास हुआ. हादसे में पूरी बस जलकर खाक हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल   की गाड़ियां मौके पर पहुंची, और आग पर काबू पाया. हादसे में जानमाल कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई. 

आपके शहर में

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

रविवार की शाम करीब छह बजे हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि रांची से हजारीबाग जा रही बस शिवम बस सर्विस की थी. बस का नंबर JH 22 बी 3663 है. बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. मौके पर पहुंची ओरमांझी पुलिस ने तुरंत दमकल कर्मियों को सूचना दिया.एक घंटे बाद पहुंची दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. मिली जानकारी के अनुसार बस पर अकेला चालक था. ओरमांझी के पुंदाग टोल प्लाजा से पहले  महज सौ गज की दूरी पर चालक ने  बस खड़ी कर  मोबाइल रिचार्ज कराकर जैसे ही बस के पास जा रहा था अचानक बस में आग धधकने लगा. देखते ही देखते आग बेकाबू होकर पूरे बस में फैल गई. पूरी बस जलकर खाक हो गयी. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola