बुंडू एसडीओ ने बालू लदे चार ट्रक जब्त किये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 10:04 PM
बुंडू एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने बुधवार की रात अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सताकी गांव के पास से बालू का अवैध परिवहन कर रहे चार ट्रकों को पकड़कर राहे पुलिस को सौंप दिया.
अनगड़ा. बुंडू एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने बुधवार की रात अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सताकी गांव के पास से बालू का अवैध परिवहन कर रहे चार ट्रकों को पकड़कर राहे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है. राहे सीओ की जब्ती सूची के आधार पर शुक्रवार को अनगड़ा थाना में अवैध बालू खनन व परिवहन को लेकर खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया गया कि बालू का अवैध उत्खनन व परिवहन करने की लगातार सूचना मिलने पर एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने कार्रवाई की. उन्होंने खनन विभाग को भी सूचित किया है. जब्त वाहनों में ट्रक जेएच 01एफएन 1854, जेएच 02 एन 6472, जेएच 01 सीवी 4882 व जेएच 01 एफइ 1854 शामिल हैं. बताया गया कि सरकार के निर्देश के बावजूद रांची-मुरी मार्ग व राहे-टाटीसिलवे मार्ग पर लगातार बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है. सिल्ली व सोनाहातू के घाटों से बालू का अवैध कारोबार लगातार जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










