विकसित भारत का है बजट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मेसरा में बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम में कहा गया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मेसरा.
भाजपा रांची जिला ग्रामीण के निर्देश पर कांके, मांडर व हटिया विधानसभा के 17 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केंद्रीय बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया. मेसरा में ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) नरेंद्र कुमार व अन्य भाजपा पदधारियों ने बजट पर चर्चा की. सभी ने एक स्वर में वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट को विकसित भारत का बजट बताया. कई राज्यों का चुनावी वर्ष होते हुए भी बजट को चुनावी बजट के पूर्वाग्रह से दूर बताया. इसे एक भारत समृद्ध भारत की परिकल्पना के अनुरूप बताया गया. एक ओर जहां विश्व के सभी देशों की अर्थव्यवस्थाएं दो प्रतिशत से से 2.5 प्रतिशत के जीडीपी के विकास दर को हासिल करने की जद्दोजहद कर रही हैं, वहीं देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार बजट पेश करते हुए जीडीपी का विकास दर 7 से 7.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने की बात कही. रक्षा क्षेत्र में अधिक बजट का प्रावधान किया गया है. एआइ और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र को 40 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. जो कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगा. बजट देश के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर खोलेगा. देश को समेकित विकास की दिशा में अग्रसर करेगा. इस परिचर्चा में जय प्रकाश वर्मा, महानंद महतो, सुदेश उरांव, रामलखन मेहता, राधाचरण सिंह, संजय मालपानी, राजा महतो, शंकर महतो, मनोज ठाकुर, काली महतो व अन्य किसान युवा शामिल हुए.मेसरा में बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम में कहा गयाB
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन